मुंबई में भारी बारिश से थमी ट्रेनों की रफ्तार, अगस्त क्रांति राजधानी सहित कई ट्रेनें रद्द, इंदौर-दौंड और निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो का बदला मार्ग , राजधानी, अवंतिका और गोल्डन टेम्पल के समय में बदलाव
Heavy rains in Mumbai have slowed down train services, with several trains, including the August Kranti Rajdhani, cancelled, the Indore-Daund and Nizamuddin-Pune Duronto trains rerouted
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन एवं रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने के कारण पश्चिम एवं मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप मुंबई से प्रस्थान करने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त, रीशिड्यूल, शॉर्ट टर्मिनेट तथा मार्ग परिवर्तित किया गया है।
मार्ग परिवर्तित ट्रेनें
दिनांक 06 जुलाई, 2026 को ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत – जलगांव – मनमाड – पुणे संचालित की जाएगी।
दिनांक 06 जुलाई, 2026 को ट्रेन संख्या 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – पुणे होकर चलेगी।
6 जुलाई की निरस्त ट्रेनें
ट्रेन संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस
6 जुलाई की रीशिड्यूल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस – अब 21:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस – अब 23:00 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस – अब 23:30 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल – अब 23:15 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस – अब 07 जुलाई, 2026 को 01:30 बजे प्रस्थान करेगी।
मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली अथवा मंडल में आने एवं जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल सकती हैं, रीशिड्यूल की जा सकती हैं, शॉर्ट टर्मिनेट की जा सकती हैं अथवा उनका मार्ग परिवर्तित किया जा सकता है।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ADVERTISMENT



