प्रदेश से दूर, पर सरकार के पास: खाड़ी देशों में फंसे एमपी के लोगों के लिए दिल्ली में खुला 'हेल्प डेस्क'
Away from the state, but close to the government: 'Help desk' opened in Delhi for the people of MP stranded in Gulf countries
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी सूचना अनुसार वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के समस्त निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु पहुँचे हों एवं वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों , तो वे इस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। 24x7 आधार पर कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर - 011-26772005 है । व्हाट्सएप नम्बर 9818963273 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
ई-मेल आई०डी० - mphelpdeskgulf@gmail.com है।