एसबीआई मुख्य शाखा में राजकुमार सोनगरा की सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य अभिनंदन: 20 साल सेना और 17 साल बैंक में दी बेदाग सेवाएं

A grand felicitation was held at the SBI Main Branch for Rajkumar Songara on his retirement: He served for 20 years in the Army and 17 years in the Bank with impeccable service.

एसबीआई मुख्य शाखा में राजकुमार सोनगरा की सेवानिवृत्ति पर हुआ भव्य अभिनंदन: 20 साल सेना और 17 साल बैंक में दी बेदाग सेवाएं

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुख्य शाखा में कार्यरत श्री राजकुमार सोनगरा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन मित्र मंडल और बैंक स्टाफ द्वारा एक विशेष अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंशनर मित्र मंडल की ओर से राजेश कुमार तिवारी, भूपेंद्र चिचानी, दिनेश मालपानी, रविन्द्र सिंह ठाकुर, रमेश मरमठ, आर.एन. विजयवर्गीय, देवानंद खत्री, अरूण चोपड़ा, उदयलाल शर्मा, नरेंद्र सोलंकी, महेंद्र डोडीया, श्याम ललवानी, राजेश डारिया, मेन्युअल अल्फ्रेड, राजेश व्यास, तुलसीराम, चंपालाल जोशी, पुरुषोत्तम माहेश्वरी सहित कई साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने श्री सोनगरा के सफल और बेदाग सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

बैंक अधिकारियों और होम लोन सेल्स टीम ने जताया आभार

इस गरिमामयी अवसर पर बैंक की होम लोन सेल्स टीम एवं क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से कीर्ति कुमार टोडवाल एवं रवि कटारिया ने श्री सोनगरा का पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया। बैंक के साथियों ने उनके निज निवास पहुंचकर भी उन्हें आत्मीय शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रवि कटारिया और कोणार्क चौरसिया ने उनके सुखद जीवन की कामना की, वहीं प्रशांत डोडिया ने उनके प्रेरणादायक सेवाकाल के समापन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की।

सेना के बाद बैंक में भी निष्ठा से की देश सेवा: तरनी प्रकाश व्यास

रतलाम पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य तरनी प्रकाश व्यास ने श्री सोनगरा के योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा देश सेवा में समर्पित किया है। उन्होंने 20 वर्षों तक भारतीय सेना में अपनी शौर्यपूर्ण सेवाएं देने के पश्चात वर्ष 2007 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यभार संभाला था। बैंक सेवा के दौरान भी उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने उनके स्वस्थ, आनंदमय और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

ADVERTISEMENT