गोयल इंटरसिटी ब्लॉक-बी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे
Independence Day celebrated with great enthusiasm at Goyal Intercity Block-B: Patriotic slogans echoed along with flag hoisting
वरिष्ठ सदस्य हर्ष वंदन भाई पटेल ने किया ध्वजारोहण, बच्चों के मनोरंजन के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
अहमदाबाद। शहर के गोयल इंटरसिटी ब्लॉक-बी परिसर में स्वतंत्रता दिवस असीम उत्साह, उल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में गरिमामय ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के वरिष्ठतम सदस्य हर्ष वंदन भाई पटेल द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सस्वर गायन किया।
कार्यक्रम में कुमार मेहता ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सहयोग का आह्वान किया। चेयरमैन प्रकाश पटेल ने समारोह में आने वाले सभी अतिथियों व आगंतुकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर परिसर के वरिष्ठ सदस्य अरविंद भाई शाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों के मनोरंजन के लिए कमेटी द्वारा मिकी माउस, घोड़ा गाड़ी एवं ऊंट गाड़ी की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसका बच्चों ने जमकर आनंद लिया।

समारोह में रही निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति, व्यवस्थापकों का रहा सराहनीय योगदान
इस आयोजन को सफल बनाने में संदीप शाह, महेश कानाणी, मणिकंदन अय्यर, एच.एस. कोचर, उदयन त्रिवेदी एवं जगदीश पंजाबी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
समारोह में प्रशांत मेहता, किन्नर शाह, डॉ. विजय बंग, पी.सी. शर्मा, आलोक आर्य, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, कमलेश जैसवानी, अशोक अजवानी, सुरेश धोकिया, रश्मी वारिया, रेणु अग्रवाल, सुधा शाह, नीलकमल मेहता एवं पूनम एम. अय्यर सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था यतीन शाह की टीम के मार्गदर्शन में हरदेव सिंह चौहान, कांती भाई शाह एवं देवेंद्र सिंह ने संभाली। सभी के सहयोग से यह राष्ट्रीय पर्व उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।