वेल्डिंग कार्य के दौरान विस्फोट से घायल हुए प्रभावितों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से एक-एक लाख रुपये स्वीकृत, कैबिनेट मंत्री काश्यप की पहल पर  प्रभावितों को राशि स्वीकृत

One lakh rupees each from the Chief Minister's Voluntary Grant was approved for those injured in a welding explosion

वेल्डिंग कार्य के दौरान विस्फोट से घायल हुए प्रभावितों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से एक-एक लाख रुपये स्वीकृत, कैबिनेट मंत्री काश्यप की पहल पर  प्रभावितों को राशि स्वीकृत

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, बीते दिनों की 26 जनवरी को चांदनी चौक लक्कड़ पीठा स्थित बंदूक दुकान में वेल्डिंग कार्य के दौरान विस्फोट से घायल हुए प्रभावितों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से एक-एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सहायता राशि स्वीकृति के लिए अनुसंशा की थी। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा स्वेच्छानुदान से नजीम शेख पिता शेख एहमद हुसैन निवासी शहर सराय रतलाम ,रफीकउद्दीन पिता सलीमउद्दीन निवासी बाईजी का वास रतलाम,  संदीप पाटीदार पिता शंकरलाल पाटीदार निवासी ग्राम तितरी, जिला रतलाम को,सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इन तीनों प्रभावितो का इंदौर के चौइथराम हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। कलेक्टर मिशा सिंह ने बताया कि स्वेच्छानुदान की राशि तीनों प्रभावितों के खातों में जमा कर दी गई है।