पेंशन समाधान पखवाड़ा: एसबीआई के विशेष शिविर में पेंशनरों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

Pension Samadhan Pakhwada: Pensioners' problems resolved quickly at SBI's special camp

पेंशन समाधान पखवाड़ा: एसबीआई के विशेष शिविर में पेंशनरों की समस्याओं का हुआ त्वरित निराकरण

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

इंदौर, भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय, इंदौर में बुधवार को 'पेंशन समाधान पखवाड़ा' के अंतर्गत एक विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे पेंशनभोगियों ने अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रबंधक (एचआर) श्रीमती श्रृंखला जैन एवं उनकी टीम ने प्रत्येक पेंशनर से व्यक्तिगत चर्चा कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि जटिल प्रकरणों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों और पेंशनरों ने पहल की सराहना की

 इस विशेष शिविर में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीके गांधी, महासचिव मुकुल त्रिपाठी तथा इंदौर यूनिट के पदाधिकारियों सहित लगभग 60 से 70 पेंशनरों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विजय रागणेकर, मनोहर ललवानी, निशिकांत झारे और किशोर बहाड़े सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। एसोसिएशन के सदस्य बी. बी. शुक्ला ने बताया कि सभी पेंशनरों ने बैंक की इस संवेदनशील पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और भविष्य में भी समय-समय पर ऐसे समाधान शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया।

ADVERTISEMENT