महिला पार्षद को नहीं दी जा रही उनके वार्ड में हो रहे कार्यों की जानकारी, पार्षद के पत्रों पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई, सीएमओ से वार्ड 9 में बनी सड़क की जांच की मांग की

The female councilor is not being informed about the work being done in her ward, no action is being taken on the councilor's letters, and the CMO has been asked to inspect the road constructed in Ward 9

महिला पार्षद को नहीं दी जा रही उनके वार्ड में हो रहे कार्यों की जानकारी, पार्षद के पत्रों पर नहीं हो रही कोई कार्रवाई, सीएमओ से वार्ड 9 में बनी सड़क की जांच की मांग की



डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा में वार्ड क्रमांक 9 की महिला पार्षद जानी बाई ने अपने पत्र में आनंदी हनुमान श्मशान घाट की रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्य और वार्ड क्रमांक 9 व 8 के बिच मुख्यमंत्री अधोसरचना योजना के अंतर्गत बनी सड़क में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए है साथ ही इस सड़क की जांच करवाने की मांग की गई है। साथ ही नगर पालिका के जिम्मेदारों द्वारा रिटर्निंग वॉल के निर्माण की जानकारी नहीं देने की भी बात कही गई। पत्र के माध्यम से बताया कि कहीं ना कहीं रिटर्निंग वॉल के निर्माण कार्य में भी घपले की आशंका है, इसलिए उन्हें यह जानकारी नहीं दी जा रही है। महिला पार्षद जानी बाई जांच करवाने और जानकारी देने हेतु एक पत्र सीएमओ राहुल शर्मा को सौंपा है। 

महिला पार्षद ने पत्र में बताया कि उनके द्वारा वार्ड क्रमांक 9 में स्थित आनंदी हनुमान शमशान घाट की रिटर्निंग वाल के कार्य की जानकारी व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कई पत्र नगर पालिका को दिए गए जिसमें पत्र क्रमांक 162 दिनांक 5 अगस्त 2024, 11 जून 2024 पत्र क्रमांक 170 18 जून 2024, पत्र 3 जुलाई 2024 पत्र क्रमांक 201, 7 अक्टूबर 2024  पत्र क्रमांक 243,  22 अक्टूबर 2025 और पत्र क्रमाक 251 21 फरवरी 2025 एवं पत्र क्रमांक 253 दिनांक 10 मार्च 2025 दिए गए। इन पत्रों के माध्यम से उनके व उनके प्रतिनिधि के द्वारा कई बार रिटनिंग वॉल के कार्य की जानकारी चाही गई व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा गया लेकिन आज दिनांक तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। 21 फरवरी 2025 साधारण सम्मेलन की बैठक में भी उनके द्वारा पत्र के माध्यम से परिषद में जानकारी चाही गई थी। जिसका उल्लेख परिषद प्रोसिडिंग बिंदु कमांक 0147 के उपर पत्र में चाही गई जाकनारी का उल्लेख किया गया। उन्हें आश्वस्त किया गया था कि परिषद की बैठक के बाद उन्हें विस्तृत पूरी जानकारी दी जाएगी, लेकिन आज दिनांक तक जानकारी उपलब्ध नहीं की गई। उनके द्वारा कार्य शुरू होने के पूर्व ही इसकी ड्राइंग डिजाइन की भी मांग की गई थी लेकिन उसकी ड्राइंग डिजाइन अभी 3 दिन पूर्व ही मिली है और वह भी डिजाइन की कॉपी ऐसी उपलब्ध कराई है जिसके अंदर कुछ दिख ही नहीं पा रहा है। इससे यह प्रतीत होता है इस रिटर्निंग वाल को लेकर इतने पत्र देने के बाद भी इसमें कहीं ना कहीं कुछ तो लीपा पोती की जा रही है।

यह पूछे पार्षद ने सवाल

साथ ही रिटनिंग वॉल का कार्य कितना पूर्ण हो चुका है कितना और अधूरा पड़ा है दोनों साइडों के वॉल की लंबाई कितनी है और कितनी बनी है उनकी चौड़ाई कितनी है और ऊंचाई कितनी है कार्य की समय सीमा बया थी कब तक कार्य पूर्ण किया जाना था कितना विकार्य पूर्ण हो चुका है और कितना बाकी है और कब तक पूर्ण होगा अगर कार्य समय सीमा में पूर्ण नहीं हो पाया है तो क्या कारण रहा समय सीमा में पूर्ण नहीं किए जाने की स्थिति में आपके द्वारा यो कारवाई की गई है इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराने का कष्ट करें साथ ही रिटर्न में भी मुझे इसकी कॉपी उपलब्ध कराए जाए।

मुख्यमंत्री अधोसरचना योजना के अंतर्गत बनी रोड में मिली गड़बड़ी

वार्ड क्रमांक 9 व 8 के बिच मुख्यमंत्री अधोसरचना योजना के अंतर्गत बने रोड के सर्पेस व कोर कटिंग से जुड़े कई पत्र दिए गए लेकिन कार्रवाई नहीं। पत्र क्रमांक 188 दिनाक 29/09/2024 व निकाय द्वारा जारी पत्र क्र. 3534 दिनाकं 03/10/2024 निकाय द्वारा जारी दितीय सूचना पत्र क्र. 3850 दिनांक 23/10/2024 निकाय द्वारा जारी तर्तीय सूचना पत्र क्र. 4022 दिनांक 05/11/2024 को दिए गए थे।

पार्षद द्वारा मुख्यमंत्री शहरी अधोसरचना विकास योजना अंतर्गत वार्ड क्र. 08/09 में बने रोड के बारे में मय पैमाने व मय मापदंड गुणवता अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है इस विषय में मेरे द्वारा पत्रों के माध्यम से व मोखिक कई बार अवगत कराया गया निकाय द्वारा भी सुचना पत्र जारी हुए लेकिन आज कार्य हुए एक वर्ष भी पूरा नही हुआ है और रोड में गड़े पड़ गए है सर्फेस जाना शुरू हो गया है। इससे यह साबित हो रहा है कि महिला पार्षद द्वारा जो शिकायत पत्र में मय पैमाने व मय मापदंड अनुसार गुणवता कार्य नही किये जाने का उलेख किया गया था वह सही था।

पार्षद ने निवेदन किया है कि रोड की जाच करवाई जाए सर्फेस व गड्ढे हुए है उसको सही करवाया जाए रोड की कोर कटिंग भी उनके समक्ष 3 से 4 जगह करवाई जाए। साथ ही सम्बंधित एजेंसी पर भी मय पैमाने, मय मापदंड व गुणवता अनुसार कार्य नहीं किया गया है उसपर भी कार्रवाई की जाए ताकि एजेंसी भविष्य में एसी गलती न कर सके और आम जनता का पैसे सदपयोग हो सके।

Advertisement