मध्याह्न भोजन रसोइयों और समूहों को 4 माह से नहीं मिला मानदेय: कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Midday meal cooks and groups have not received their honorarium for four months: Congress warns of agitation

मध्याह्न भोजन रसोइयों और समूहों को 4 माह से नहीं मिला मानदेय: कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कार्यरत मध्याह्न भोजन रसोइयों और इसका संचालन करने वाले समूहों को पिछले चार महीनों से मानदेय व बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया है। कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन की इस घोर लापरवाही पर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है। आर्थिक तंगी के कारण कई समूहों को भोजन संचालित करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर आदिवासी अंचलों में स्थिति बेहद चिंताजनक और बिगड़ती जा रही है।

बीजेपी सरकार की जन-विरोधी नीतियों से बढ़ा संकट: 1 सप्ताह में भुगतान न होने पर कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान

कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार कर्ज में डूबी है और आर्थिक आपातकाल जैसे हालात निर्मित हो चुके हैं, जिससे कर्मचारियों व रसोइयों को समय पर मानदेय नहीं मिल पा रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच किसान, मजदूर और कर्मचारी सभी परेशान हैं। कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर रसोइयों और स्वयं सहायता समूहों का रुका हुआ मानदेय जमा नहीं किया गया, तो जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर कार्यालय का उग्र घेराव किया जाएगा।

ADVERTISEMENT