चिकित्सकों की तत्परता से बची 15 वर्षीय बालिका की जान, डायबिटीज कीटोएसीडोसिस से थी पीड़ित

A 15-year-old girl suffering from diabetic ketoacidosis survived due to the prompt action of doctors

चिकित्सकों की तत्परता से बची 15 वर्षीय बालिका की जान, डायबिटीज कीटोएसीडोसिस से थी पीड़ित

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, 2 नवंबर 2026। सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह ने जानकारी दी कि 27 अक्टूबर को 15 वर्षीय मानवी (पिता महेंद्र सिंह चौहान) को अत्यधिक बढ़े हुए शुगर लेवल और बेहोशी की गंभीर हालत में ओल्ड आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मरीज 'डायबिटिक कीटोएसीडोसिस' (Diabetic Ketoacidosis) जैसी जानलेवा स्थिति से ग्रस्त हो चुकी थी। मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. कैलाश चारेल द्वारा मरीज का तुरंत इलाज शुरू किया गया और उसकी स्थिति पर बेहद बारीकी से नजर रखी गई।

नर्सिंग ऑफिसर्स की टीम ने हर एक घंटे पर मरीज के शुगर लेवल की मॉनिटरिंग की और इंसुलिन स्लाइडिंग स्केल के अनुसार दवा दी, जिसके परिणामस्वरुप 16 घंटे बाद बालिका को होश आ गया। स्वस्थ होने के बाद 30 अक्टूबर को उसे सफलतापूर्वक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों और पूरी चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT