रतलाम के MCH अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: एसएनसीयू वार्ड में भर्ती शिशुओं की माताओं से की बात, समय पर टीकाकरण के दिए सख्त निर्देश, बोले- संसाधनों की नहीं होने देंगे कोई कमी

Collector conducts surprise inspection at Ratlam's MCH Hospital: speaks to mothers of infants admitted in the SNCU ward, gives strict instructions for timely vaccinations, and says he will ensure no shortage of resources

रतलाम के MCH अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण: एसएनसीयू वार्ड में भर्ती शिशुओं की माताओं से की बात, समय पर टीकाकरण के दिए सख्त निर्देश, बोले- संसाधनों की नहीं होने देंगे कोई कमी

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम। जिले में नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह और 'सांस' अभियान का औपचारिक शुभारंभ जिला चिकित्सालय की मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में किया गया। इस दौरान कलेक्टर अजय कटेसरिया, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, रोगी कल्याण समिति सदस्य व एल्डरमैन हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ. किरण वाडीवा और सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि 15 से 21 नवंबर तक चलने वाले नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह और 12 नवंबर से 18 फरवरी तक संचालित होने वाले 'सांस' अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निमोनिया व अन्य बीमारियों से बचाने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

कलेक्टर ने एसएनसीयू वार्ड में भर्ती शिशुओं की माताओं से की मुलाकात, जानी सेहत की स्थिति

शुभारंभ कार्यक्रम के तुरंत बाद कलेक्टर अजय कटेसरिया ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएनसीयू (SNCU) वॉर्ड में पहुंचकर वहां भर्ती बच्चों की माताओं से सीधे संवाद किया और उनके नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य व मिल रहे उपचार की पूरी जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि बच्चों का टीकाकरण पूरी तरह से निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही सुनिश्चित किया जाए ताकि शिशुओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।

बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी: कलेक्टर

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल द्वारा मातृ एवं शिशु इकाई में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए यदि किसी भी प्रकार के अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता हो, तो उसका विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए ताकि रेडक्रॉस सोसायटी या अन्य माध्यमों से तुरंत जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर मरीजों को बेहतरीन चिकित्सीय सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।

ADVERTISEMNT