जावरा में हुआ फाइटर कराटे लीग 2025 का भव्य आयोजन, दिल्ली–महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा

Fighter Karate League 2025 was organised in a grand manner in Jaora, teams from many states including Delhi and Maharashtra participated

जावरा में हुआ फाइटर कराटे लीग 2025 का भव्य आयोजन, दिल्ली–महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की टीमों ने लिया हिस्सा

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम/जावरा,  रतलाम जिले के जावरा शहर में राष्ट्रीय स्तर की फाइटर कराटे लीग प्रतियोगिता 2025 का भव्य एवं सफल आयोजन 18 एवं 19 दिसंबर को आयोजक संस्था जावरा कराटे अकैडमी के तत्वावधान में जावरा स्थित अंबिका रिसोर्ट में हुआ। प्रतियोगिता में देश के प्रमुख राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आई टीमों के लगभग 600 कराटे खिलाड़ियों ने सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को कुल ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और मनोबल बढ़ा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा नेतृत्व प्रांजल पांडे, जावरा मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कराटे जैसे खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं तथा ऐसे आयोजनों से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच मिलता है। उन्होंने जावरा कराटे अकैडमी को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्रतियोगिता के दौरान खेले गए रोमांचक मुकाबलों के बाद परिणाम घोषित किए गए। टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान फाइटर कराटे लीग टीम ने प्राप्त किया,
द्वितीय स्थान डिफेंस कराटे एकेडमी के नाम रहा, जबकि तृतीय स्थान पर उज्जैन टीम रही। उज्जैन टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट टीम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

स्कूल ट्रॉफी स्पर्धा में ये रहे टॉप

प्रथम ट्रॉफी — महावीर कॉन्वेंट स्कूल, सारसी
द्वितीय ट्रॉफी — फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल
तृतीय ट्रॉफी — स्टैंडर्ड साई पब्लिक स्कूल


पूरे आयोजन का सफल एवं अनुशासित संचालन शुभम तालोदिया द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शेख शरीफ उद्दीन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के क्लोज़िंग सत्र में अंबिका रिसोर्ट के मालिक राणा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतियोगिता को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए आयोजक संस्था जावरा कराटे अकैडमी के प्रयासों की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
फाइटर कराटे लीग 2025 का यह आयोजन जावरा शहर एवं रतलाम जिले के लिए गौरव का विषय रहा। इस प्रतियोगिता ने खेलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और क्षेत्र को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाई।