भगवान धरणीधर के जयकारों से गूंजा जावरा भव्य कलश यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jaora resounded with chants of Lord Dharnidhar, a grand Kalash Yatra gave the message of environmental protectio

भगवान धरणीधर के जयकारों से गूंजा जावरा भव्य कलश यात्रा से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हर्षोल्लास के साथ निकली भव्य हरियाली कलश यात्रा

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा, श्री बलराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री धाकड़ युवा संघ एवं समस्त धाकड़ समाज जावरा के तत्वावधान में बुधवार को भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। गीता भवन से प्रारंभ हुई इस यात्रा में हजारों की संख्या में समाजजन पारंपरिक उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा का मुख्य आकर्षण माता-बहनों द्वारा सिर पर पौधे रूपी कलश लेकर चलना रहा, जिसने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधारोपण का प्रेरणादायी संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान जावरा नगर भगवामय नजर आया और भगवान बलराम व समाज के जयकारों से गूंज उठा।

महाआरती और महाप्रसादी के साथ हुआ ऐतिहासिक आयोजन का समापन

चल समारोह में भगवान धरणीधर बलराम जी की आकर्षक झांकी, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ गुरु हीरानंद जी महाराज बग्गी में सवार होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते चले। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस यात्रा का स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के बाद यात्रा न्यू धाकड़ धर्मशाला पहुंची, जहां विधि-विधान से महाआरती की गई और महाप्रसादी का वितरण हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन ने समाज की एकता, सांस्कृतिक आस्था और प्रकृति प्रेम की मिसाल पेश की।

ADVERTISEMENT