रतलाम में मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद की जयंती पर हुआ पौधारोपण और मिठाई वितरण
Tree plantation and distribution of sweets took place in Ratlam on the birth anniversary of Maulana Abdul Kalam Azad
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार बुधवार को महू रोड स्थित अरबिया शेरानिया स्कूल में देश के प्रथम शिक्षा मंत्री व महान स्वतंत्रता सेनानी मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। अल्पसंख्यक विभाग और शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा तथा उज्जैन जिला प्रभारी यासमीन शेरानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मौलाना आज़ाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन संघर्ष और देश के प्रति योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया तथा बच्चों को मिठाई का वितरण भी हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गणमान्य जनों ने मौलाना आज़ाद के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कच्छावा, पार्षद शाकिर खान, अल्पसंख्यक अध्यक्ष महमूद खान शेरानी, आर्यन खान, इकरार चौधरी, इक्का भाई, बेलूत, अकरम फारूकी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राठौड़, हेमंत नेका, लालू स्टीफन, शाकिर अंसारी, रिजवान शेख, भाइयों मंसूरी, पूर्व पार्षद शहजाद मैव, जुनैद सर और मौलाना सोहेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENT


