माणकचौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 घंटे के भीतर दो मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Manakchowk police take swift action: Two motorcycles recovered within 12 hours, one accused arrested

माणकचौक पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 घंटे के भीतर दो मोटरसाइकिलें बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम के माणकचौक थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर चोरी गई दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं और एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत ₹80,000 है।

यह मामला 29 अक्टूबर 2026 का है, जब फरियादी दिनेश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि भुट्टा बाजार और डीपीके ज्वेलर्स के पास से उनकी दो हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस शिकायत पर थाना माणकचौक में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर तुरंत विवेचना शुरू की गई।

शीर्ष अधिकारियों के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी महेन्द्र जैन को धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों चोरी गई मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं तथा आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ जारी है।