"छात्रों की गूंज": इंदौर के कार्यक्रम में रतलाम से हजारों की संख्या में शामिल होंगे छात्र और युवा— रश्मि सिंह

Students' Echo": Thousands of students and youth from Ratlam will participate in the Indore event - Rashmi Singh

"छात्रों की गूंज": इंदौर के कार्यक्रम में रतलाम से हजारों की संख्या में शामिल होंगे छात्र और युवा— रश्मि सिंह

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, इंदौर में आगामी 19 सितंबर को याने कि कल आयोजित होने जा रहे विशाल "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में रतलाम जिले से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं और बेरोजगार युवा सम्मिलित होने जा रहे हैं। कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता रश्मि सिंह ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि शिक्षा व्यवस्था, छात्र-छात्राओं के भविष्य और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर यह प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहकर युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और इसके लिए लाखों युवाओं ने पंजीकरण कराया है।

जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत की सक्रियता और कांग्रेस नेताओं का जनसंपर्क

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों और शहरी-ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर युवाओं से संपर्क किया है। इसके साथ ही पूर्व विधायक पारस दादा, पूर्व महापौर प्रत्याशी मयंक जाट, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र कटारिया, शांतिलाल वर्मा, शैलेंद्र सिंह अठाना, महिला सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यास्मीन शेरानी ने भी व्यापक जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुंचने की अपील की है। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की मोहन यादव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और लगभग डेढ़ लाख शिक्षकों के पद रिक्त होने जैसी समस्याओं के कारण आज युवा वर्ग ठगा सा महसूस कर रहा है, और जनता भाजपा की इन जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर हो चुकी है।