महंगाई के खिलाफ रतलाम कांग्रेस का सड़क पर संग्राम: राम मंदिर से निकली रैली, गूंजे तानाशाही विरोधी नारे, सड़क पर किया सद्बुद्धि यज्ञ', फिर फूंका पुतला

Ratlam Congress's street fight against inflation: rally started from Ram Temple, anti-dictatorship slogans echoed, 'Sadbuddhi Yagya' was performed on the street, then an effigy was burnt

महंगाई के खिलाफ रतलाम कांग्रेस का सड़क पर संग्राम: राम मंदिर से निकली रैली, गूंजे तानाशाही विरोधी नारे, सड़क पर किया सद्बुद्धि यज्ञ', फिर फूंका पुतला

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम त्योहारों के ऐन वक्त पर बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, गुड़ और खाद्य तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को शहर कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के सामने से एक विशाल रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई कस्तूरबा नगर चौराहे पहुंची। यहाँ कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान "पेट्रोल-डीजल के भाव कम करो", "नरेंद्र मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी" और "मोहन यादव तेरी तानाशाही नहीं चलेगी" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

आम जनता का बजट बिगड़ा, सरकार को जगाने सड़क पर उतरी कांग्रेस: शांतिलाल वर्मा

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों का जीना दूभर कर दिया है। रोजमर्रा की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे हर परिवार का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता की इस पीड़ा को लेकर सरकारें बिल्कुल भी गंभीर नजर नहीं आ रही हैं। जनता की इसी आवाज को हुक्मरानों तक पहुंचाने और उन्हें नींद से जगाने के उद्देश्य से कांग्रेस को सड़कों पर उतरना पड़ा है।

ब्लॉक कांग्रेस ने किया 'सद्बुद्धि यज्ञ', ऑटो में गूंजा "महंगाई डायन खाए जात है"

महंगाई के विरोध की कड़ी में शाम 5 बजे ब्लॉक कांग्रेस क्रमांक-2 द्वारा हाट रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में सरकार की सद्बुद्धि के लिए 'सद्बुद्धि यज्ञ' का आयोजन किया गया। यज्ञ संपन्न होने के बाद कार्यकर्ताओं ने हाथ की चौकी से एक अनोखी रैली निकाली। इस रैली में आगे चल रहे ऑटो में माइक के माध्यम से "महंगाई डायन खाए जात है" गीत बजाया गया, जिसने मार्ग से गुजरने वाले आम लोगों का ध्यान महंगाई की ओर आकर्षित किया।

इस दौरान पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, रजनीकांत व्यास, आशा रावत, राजनाथ यादव, राजीव रावत, कमरुद्दीन कछुवाया, वहीद शेरानी, सलीम बागवान, कविता महावर, सतीश पुरोहित, मंसूर अली पटौदी, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप राठौड़, हितेश पेमाल, इक्का बेलूत, सुजीत उपाध्याय, बसंत पंड्या, विजय उपाध्याय, रवि वर्मा, रमेश पोरवाल, हरविंदर सिंह, साकिर खान, वीरपाल सिंह, सलीम टेलर, राजू जलवानी, किशन लाल गोसर, सीताराम बैरागी, राधा प्रजापत, इकरार चौधरी, हेमंत नेका, रोहित मीणा, मनोज खोईवाल, विजय पंड्या, आर्यन खान, शाकिर अंसारी और पतंजलि जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT