गोयल इंटरसिटी ‘बी’ ब्लॉक, अहमदाबाद में गणेश उत्सव का शुभारंभ, भव्यता और श्रद्धा के साथ हुई गणपति स्थापना
Ganesh Utsav started in Goyal Intercity 'B' Block, Ahmedabad, Ganpati installation done with grandeur and devotion
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
अहमदाबाद, गणपति बप्पा मोरया… से गुंजायमान हुआ अहमदाबाद स्थित गोयल इंटरसिटी का “बी” ब्लॉक। बुधवार को गणेश उत्सव का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। मध्याह्न के शुभ मुहूर्त में ठीक 11:30 बजे भगवान श्री गणेश की स्थापना विधि-विधान के साथ संपन्न हुई।
इस शुभ मौके पर अष्ट सिद्धिदायक, सुख-समृद्धि, यश, ऐश्वर्य, वैभव, विद्या, बुद्धि, विघ्नहर्ता और ज्ञान के देवता श्री गणेश की प्रतिमा, कुमार मेहता पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ लेकर पधारे। सोसायटी के चेयरमैन प्रकाश पटेल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर इनकी स्थापना की।

कार्यक्रम में किन्नर शाह, हिमांशु दासानी, यतीन भाई, प्रेमलता बेन पटेल, जया नेनवानी, मालती जोशी तथा श्रीमती अय्यर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। स्थापना उत्सव को सफल बनाने में दीपेन्द्र सिंह चोहान एवं कान्तिभाई का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।
Advertisement


