जावरा को मिले नए शहर काजी: हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब की हुई दस्तारबंदी, मुस्लिम समाज ने सर्वसम्मति से सौंपी जिम्मेदारी

Jaora gets new city Qazi: Hafiz Qari Maulana Imran Sahib was turbaned, the Muslim community unanimously handed over the responsibility

जावरा को मिले नए शहर काजी: हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब की हुई दस्तारबंदी, मुस्लिम समाज ने सर्वसम्मति से सौंपी जिम्मेदारी

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा शहर काजी मरहूम हाजी हाफिज मोहम्मद शफी (भुरू भाईजान) के इंतकाल के बाद से खाली पड़े शहर काजी के पद पर नई नियुक्ति कर दी गई है। मुस्लिम समाज और उलेमाओं की बैठक में सर्वसम्मति से हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब को जावरा का नया शहर काजी चुना गया है।

संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए जावरा शहर की विभिन्न मस्जिदों के इमाम, हाफिज साहेबान, सीरत कमेटी और अन्य सभी मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में गहन विचार-विमर्श के बाद सभी ने एक सुर में हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब के नाम पर अपनी सहमति जताई और उन्हें शहर काजी की बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया।

साफा बांधकर की गई दस्तारबंदी

नया शहर काजी नियुक्त होने के बाद इत्तेफाक कमेटी के सदर पेपा पहलवान सहित विभिन्न मुस्लिम कमेटियों के प्रमुख पदाधिकारियों ने मौलाना इमरान साहब का साफा बांधकर और दस्तारबंदी कर उनका इस्तकबाल किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उन्हें इस मुकद्दस और नई जिम्मेदारी के लिए दिल से मुबारकबाद दी।

परंपरा के अनुसार इमामों और सीरत कमेटी ने चुन्या काजी

बैठक में वरिष्ठों ने बताया कि इससे पहले फखरे आलम साहब के इंतकाल के बाद भी सीरत कमेटी और शहर की मस्जिदों के इमामों ने आपसी सहमति से मरहूम हाजी हाफिज मोहम्मद शफी (भुरू भाईजान) को शहर काजी नियुक्त किया था। जावरा की पुरानी रिवायत और परंपरा के अनुसार, शहर काजी की नियुक्ति का यह अधिकार हमेशा से शहर की मस्जिदों के इमामों और सीरत कमेटी के पास सुरक्षित है।

समाज को एकजुट रखने की उम्मीद

इस खास मौके पर मौजूद उलेमा, इमामों और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि हाफिज कारी मौलाना इमरान साहब अपने दीनी ज्ञान, अनुभव और कुशल नेतृत्व से समाज को हमेशा एकजुट रखेंगे। साथ ही, वे शहर के धार्मिक और सामाजिक कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ADVERTISEMENT