धर्मेन्द्र मंडवारिया मध्यप्रदेश कांग्रेस सूचना क़े अधिकार प्रकोष्ठ क़े पुनः जिलाध्यक्ष बने
Dharmendra Mandwariya again became the District President of Madhya Pradesh Congress Right to Information Cell
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी क़े अध्यक्ष आदरणीय जीतू जी पटवारी क़े द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस सूचना क़े अधिकार प्रकोष्ठ क़े प्रदेश अध्यक्ष पुनीत जी टंडन की सहमति से धर्मेन्द्र मंडवारिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। धर्मेंद्र विगत 12 वर्षो से सूचना क़े अधिकार अधिनियम 2005 क़े अंतर्गत विभिन्न सरकारी विभागों और शेक्षणिक संस्थाओ से जानकारी लेकर विसंगतियों को दूर करने का प्रयास कर रहे है।
आपने शहर क़े कई नागरिकों को सूचना का अधिकार क़ानून क़े अंतर्गत आवेदन, प्रथम अपील और केंद्रीय तथा राज्य सूचना आयोग मे की जाने वाली अपील की जानकारी देकर जागरूक बनाकर एक्टिविस्ट तैयार किये। सूचना क़े अधिकार दिवस पर जागरूकता शिविर क़े माध्यम से सैकड़ो युवक युवतियों को सूचना का अधिकार क़ानून का प्रशिक्षण देने का काम किया है। इस हेतु वर्ष 2021 मे दैनिक भास्कर समूह द्वारा कर्म योद्धा क़े अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। धर्मेन्द्र बेरोजगार युवाओ को नि:शुल्क रोजगारोंमुखी प्रशिक्षण देने वाली देश की एकमात्र अनुठी संस्था युवाम, रतलाम क़े संचालक भी है।
धर्मेन्द्र मंडवारिया क़े जिलाध्यक्ष क़े पद पर पुनः मनोनयन होने पर पूर्व विधायक पारस दादा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, महेंद्र कटारिया, शैलेन्द्र अठाना, फैयाज मंसूरी , पियूष बाफना, सलीम मोहम्मद बागवान, तथा सभी कांग्रेसजनो, दादा क़े दिवानो एवं इष्ट मित्रो ने बधाई दी।