जोधपुर में गूंजेगी रामकथा: प्रभु प्रेमी संघ ने हरिद्वार जाकर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज को दिया आमंत्रण, 13 से 19 नवम्बर तक होगा आयोजन

The Ramayana will resonate in Jodhpur: The Prabhu Premi Sangha went to Haridwar and invited Swami Avdheshanand Giri Maharaj, the event will be held from November 13th to 19th

जोधपुर में गूंजेगी रामकथा: प्रभु प्रेमी संघ ने हरिद्वार जाकर स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज को दिया आमंत्रण, 13 से 19 नवम्बर तक होगा आयोजन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जोधपुर प्रभु प्रेमी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हरिद्वार स्थित हरिहर आश्रम में पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज से भेंट की। इस दौरान उन्होंने महाराज श्री को जोधपुर में आयोजित होने वाली आगामी श्रीरामकथा के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति में सौंपा निमंत्रण पत्र

इस विशेष अवसर पर संघ के संयोजक कुन्दनलाल सोनी, अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, सचिव मनीष अग्रवाल, अनिल बोहरा, संजय शर्मा, शिवजी व्यास एवं राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने स्वामीजी को कथा आयोजन का विधिवत निमंत्रण पत्र भेंट किया। पूज्य स्वामी अवधेशानन्द गिरी महाराज ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए जोधपुर में श्रीरामकथा करने की अपनी पावन सहमति प्रदान की।

13 से 19 नवम्बर तक सजेगी कथा की व्यासपीठ

श्री नरेश जाजडा एवं ओम प्रकाश व्यास ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस भव्य श्रीरामकथा का आयोजन 13 नवम्बर से 19 नवम्बर 2026 तक किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा।

श्रद्धालुओं से पुण्य लाभ लेने की अपील

जोधपुर प्रभु प्रेमी संघ ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से विशेष आग्रह किया है कि वे इस पावन कथा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में भक्ति, प्रेम एवं सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त करें।

ADVERTISEMENT