जल संकट की आहट: भाजपा पार्षद दल ने फिल्टर प्लांट और मलेनी नदी बैराज का किया निरीक्षण, विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग, कम वर्षा के चलते जनवरी-फरवरी में ही जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका, सीएमओ को सौंपा पत्र

Water crisis looms BJP councilors inspect the filter plant and the Maleni River barrage demand a special conference submitted letter to cmo

जल संकट की आहट: भाजपा पार्षद दल ने फिल्टर प्लांट और मलेनी नदी बैराज का किया निरीक्षण, विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग, कम वर्षा के चलते जनवरी-फरवरी में ही जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका, सीएमओ को सौंपा पत्र

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा, इस वर्ष कम वर्षा के कारण आगामी दिनों में संभावित जल संकट को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल एवं एल्डरमैन द्वारा आज फिल्टर प्लांट और मलेनी नदी बैराज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जल शुद्धिकरण, मशीनों के रखरखाव, सफाई व्यवस्था तथा उपलब्ध जल की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की गई। इसके पश्चात नगर पालिका परिषद पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को पत्र सौंपकर जल संकट के विषय पर शीघ्र विशेष सम्मेलन आहूत करने की मांग की गई।

निरीक्षण के दौरान भाजपा पार्षद दल ने फिल्टर प्लांट की सफाई व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव, प्रतिदिन की टेस्टिंग रिपोर्ट एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान लंबे समय से बंद पड़ी मिक्सर मशीन तथा कुछ टैंकों की सफाई का विषय भी सामने आया, जिस पर नगर पालिका के संबंधित सुपरवाइजर से चर्चा कर आवश्यक सुधार करने की बात कही गई। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे मलेनी नदी बैराज का निरीक्षण किया गया। यहां उपलब्ध जल की स्थिति एवं वर्तमान व्यवस्था का जायजा लेने के बाद पार्षद दल ने आगामी महीनों में जलापूर्ति को लेकर चिंता जताई। निरीक्षण में सामने आई स्थिति के आधार पर जनवरी-फरवरी से ही जलापूर्ति में परेशानी आने की आशंका व्यक्त करते हुए समय रहते ठोस कार्ययोजना तैयार करने की आवश्यकता बताई गई।

जल संकट से निपटने के लिए विशेष सम्मेलन की मांग

निरीक्षण के बाद भाजपा पार्षद दल एवं एल्डरमैन नगर पालिका परिषद पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंद्रशेखर जी सोनिस को पत्र सौंपकर जल संकट के मुद्दे पर शीघ्र विशेष सम्मेलन बुलाने की मांग की। पार्षद दल का कहना है कि आगामी जल संकट से निपटने के लिए अभी से प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है। विशेष सम्मेलन में जल के समुचित उपयोग, अनावश्यक जल दोहन पर नियंत्रण, उपलब्ध जल के संरक्षण, वैकल्पिक जल स्रोतों की संभावनाओं तथा शहर में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर ठोस निर्णय लिए जाने चाहिए।

पार्षद दल ने कहा कि जल संकट जनहित से जुड़ा गंभीर विषय है। इसलिए नगर पालिका प्रशासन को समय रहते आवश्यक तैयारियां करनी चाहिए, ताकि भविष्य में नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। जल संरक्षण, बेहतर प्रबंधन और समयबद्ध कार्ययोजना के माध्यम से ही संभावित संकट का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

ये रहे उपस्थित

निरीक्षण एवं पत्र सौंपने के दौरान भाजपा पार्षद दल से अनिल मोदी, रजत सोनी, जानी बाई धाकड़, सोनू, चंद्रप्रकाश सोलंकी, तेज सिंह कदम, शिवेंद्र माथुर सहित एल्डरमैन अजय सकलेचा, नंदकिशोर महावर, मनोहर पांचाल एवं संतोष शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही पार्षद प्रतिनिधि सोनू यादव, चंद्रप्रकाश सोलंकी एवं दशरथ कसानिया जलकर सुपर वाइजर फतेह लाल जी सही वह मालिनी नदी की टीम एवं फिल्टर प्लांट की टीम भी मौजूद रहे।