बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर होगी सख्ती, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Strict action will be taken against medical stores selling medicines without prescription, Collector has given instructions for action

बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स पर होगी सख्ती, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, कोई भी मेडिकल संचालक बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन (परामर्श पर्ची) के दवाइयों का विक्रय न करे। कलेक्टर मिशा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को इस व्यवस्था की सतत निगरानी करने और उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, समाधान पोर्टल और विभिन्न शासकीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई, जिसमें जिला पंचायत सीईओ वैशाली जैन और एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


टीबी मुक्त अभियान और हितग्राही मूलक योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि विकास पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने सीएमएचओ को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को रोगमुक्त करने और मरीजों की 'आभा आईडी' बनवाने के निर्देश दिए। साथ ही, कृषि वर्ष 2026 के लिए संबंधित विभागों को कार्ययोजना बनाकर अमल करने को कहा गया। कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को सख्त हिदायत दी कि सीएम हेल्पलाइन और 'संकल्प से समाधान' अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण कर पोर्टल पर जवाब दर्ज करें। हितग्राही मूलक योजनाओं में पात्र लोगों के ऋण प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत कर वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।