रेडक्रॉस सोसायटी संचालक मंडल रतलाम के हुए  चुनाव में प्रीतेश महेंद्र गादिया बने चेयरमैन वहीं सुशील मुणत बने उपाध्यक्ष तो संजय लुनिया कोषाध्यक्ष बने

In the elections of the Board of Directors of Red Cross Society, Ratlam, Preetesh Mahendra Gadiya became the Chairman, Sushil Munat became the Vice President and Sanjay Luniya became the Treasurer

रेडक्रॉस सोसायटी संचालक मंडल रतलाम के हुए  चुनाव में प्रीतेश महेंद्र गादिया बने चेयरमैन वहीं सुशील मुणत बने उपाध्यक्ष तो संजय लुनिया कोषाध्यक्ष बने

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, रेडक्रास सोसायटी के संचालक मंडल के दस पदों के लिए चुनाव हुए और फिर उसके परिणाम सोमवार की शाम 9 बजे घोषित हुए। रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन प्रीतेश गादिया  निर्वाचित हुए है जो पूर्व चेयरमेन स्व. महेन्द्र गादिया के पुत्र भी है। वहीं सुशील मूणत उपाध्यक्ष और संजय लुनिया कोषाध्यक्ष बने है। रेडक्रास के लिए हुए निर्वाचन में कुल 797 सदस्य मतदाताओं ने मतदान किया था और 10 पदों के लिए कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे। चेयरमैन निर्वाचित प्रीतेश को सबसे अधिक 609 मत मिले।

बता दें रेडक्रास सोसायटी के चुनाव आज दोपहर डेढ बजे साइंस एण्ड आर्ट्स कालेज की नई इमारत में शुरू हुई थी। मतदान शाम साढे चार बजे तक चले। इस दौरान मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर भारी भीड़ रही। मतदान खत्म होते ही मतगणना शुरु हो गई थी। निर्वाचन के लिए कुल तीन पैनल थी, इनमें से सेवा पैनल के सर्वाधिक नौ प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। सेवा पैनल के अलावा अन्य में एक मात्र दिनेश बरमेचा निर्वाचित हुए हैं। सदस्यो के निर्वाचन के तुरंत बाद में चेयरमेन, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का निर्वाचित हुए। इसमें प्रीतेश गादिया, सुशील मूणत और संजय लुनिया शामिल है।

घोषित हुए परिणाम में मिले इन्हें मिले इतने मत 

प्रीतेश गादीया 609

सुशील मूणत 490

शरद जी जोशी 474

हेमंत मूणत 463

दिनेश बरमेचा 454

लूनिया जी 446

सुलोचना शर्मा 428

सुनील पारिख 407

अशोक लाला 366

राजेश रांका 417

Advertisement