बीजेपी नेता के पुत्र और एनडीपीएस मामले में धराया विवेक पोरवाल ने एएसआई और उसके पुत्र के साथ की मारपीट, मामला दर्ज, इसके पेट्रोलपंप की हो जांच
Vivek Porwal, son of a BJP leader and arrested in an NDPS case, assaulted an ASI and his son; a case has been registered and his petrol pump should be investigated
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, बीती रविवार की रात ढोढर के एक पेट्रोल पंप पर पंप संचालक और बीजेपी के पूर्व नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र विवेक पोरवाल के द्वारा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना खुलेआम गुंडागरदी और पुलिस का बेख़ौफ़ और राजनीति की ताकत उजागर हो रही है। जब सुरक्षा करने वालों की सुरक्षित नहीं तो ऐसे में आमजन कैसे खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे। बीजेपी के इस पूर्व जिला अध्यक्ष और इसके साथियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिसकर्मी के द्वारा खुद का परिचय देने के बावजूद इस बीजेपी के नेता विवेक पोरवाल ने एएसआई मनीष शर्मा और उनके 20 वर्षीय बेटे के साथ लाठी से पिटाई कर दी। शायद इस नेता को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है इसलिए ये इतनी दबंगई और दादागिरी बता रहा है। ऐसे में ये ना जाने कितने ग्राहकों के साथ बदसलूकी और मारपीट करता होगा जो सामने नहीं आ आते होंगे। ये पूरा विवाद पेट्रोल कम भरने की बात को लेकर हुआ था। कुल मिलाकर इस नेता के पेट्रोलपंप पर धांधली चल है जिसकी जांच प्रशासन को करनी चाहिए।
पेट्रोल कम भरने की बात कही तो बीजेपी नेता ने की बदसलूकी और मारपीट
दरअसल घटना रतलाम जिले के ढोढर में रविवार शाम की हैं. ढोढर मे एक पेट्रोल पंप पर मावता चौकी में पदस्थ एएसआई मनीष शर्मा अपने बेटे के साथ कार में 1 हजार रुपए का पेट्रोल भराकर पंप से निकले थे। करीब 100 मीटर दूर जाने पर उनकी नजर पेट्रोल के कांटे पर गई तो कांटा उसी जगह पर था। पेट्रोल भरने के बाद भी कांटा ऊपर नहीं आने पर वह वापस गाड़ी लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे और पेट्रोल भरने की पर्ची दिखाने को कहा। वहां मौजूद पेट्रोल पंप संचालक विवेक पोरवाल ने पर्ची देने के बजाय बदतमीजी से बात की और गलीगलोच की जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पोरवाल ने अपने चार साथियों को फोन कर बुला लिया और एएसआई व उनके बेटे को पीट दिया। पुलिसकर्मी और उनके बेटे को लात-घूंसों और लट्ठ से भी मारा। घटना की रिपोर्ट एएसआई ने ढोढर पुलिस चौकी पर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विवेक पोरवाल सहित उसके साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं मे प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। आरोपी विवेक पोरवाल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे स्व. प्रहलाद पोरवाल का बेटा है। वह खुद भी रतलाम जिले में भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक रह चुका है। जिस पेट्रोल पंप पर मारपीट की गई, वह आरोपी विवेक पोरवाल का ही है।
एनडीपीएस में भी धराया था ये बीजेपी का पूर्व नेता
बता दें तीन साल पहले ग्वालियर पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में भाजपा नेता विवेक पोरवाल को हिरासत में लिया था। इसके बाद तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने 4 फरवरी को उसे पद से मुक्त कर दिया था।