रतलाम: वेतन न मिलने से भड़के मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स, इमरजेंसी ओपीडी के सामने किया प्रदर्शन
Ratlam: Resident doctors of the medical college, enraged over non-payment of salaries, staged a protest in front of the emergency OPD
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, रतलाम का शासकीय डॉ. लक्ष्मीनारायण मेडिकल कॉलेज एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। यहाँ पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कर रहे छात्र पिछले तीन माह से अपने वेतन (स्टाइपेंड) का भुगतान न होने से खासे परेशान हैं। अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार को सभी पीजी स्टूडेंट्स ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

छात्रों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कॉलेज की इमरजेंसी ओपीडी के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बीते तीन महीनों से उन्हें स्टाइपेंड न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके खाते में राशि जारी नहीं की गई, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप की स्थिति है।