36 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद SBI हाथीखाना से सेवानिवृत्त हुईं श्रीमती किरण वशिष्ठ, दी गई भावभीनी विदाई
Mrs. Kiran Vashisht retires from SBI Hathikhan after 36 years of dedicated service, given a warm farewell
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की हाथीखाना शाखा में 1 अक्टूबर को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। बैंक में 36 वर्ष और 11 महीने की दीर्घ एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने के उपरांत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेने पर श्रीमती किरण नरेश वशिष्ठ को सहकर्मियों एवं अधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

यूनियन और बैंक प्रबंधन ने शॉल व श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित
विदाई समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक श्रीमती जाग्रति परिहार ने श्रीमती किरण वशिष्ठ के उत्कृष्ट सेवाकाल, कार्यकुशलता और निष्ठा की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधि श्री पीयूष चौधरी ने उन्हें शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ साथी तरनी प्रकाश व्यास ने विशेष रूप से बैंक पहुँचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उनके सुखद व स्वस्थ भावी जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस भावुक क्षण पर बैंक अधिकारी व कर्मचारी सतीश भावे, कोणार्क चौरसिया तथा साधना जैन सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
ADVERTISEMENT
