स्व. दादा माहुरकर की स्मृति में रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 11 मार्च से, 24 टीमें दिखाएंगी दमखम

The Railway Cricket Tournament in memory of the late Dada Mahurkar will begin on March 11th, with 24 teams competing

स्व. दादा माहुरकर की स्मृति में रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 11 मार्च से, 24 टीमें दिखाएंगी दमखम

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में 11 से 16 मार्च तक भव्य टेनिस बॉल अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रेलवे खेल मैदान पर किया जा रहा है। बुधवार सुबह 10 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक (DRM) अश्विनी कुमार द्वारा किया जाएगा, जिसमें मजदूर संघ के महामंत्री आर.जी. काबर और अध्यक्ष हिरेन मेहता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सोमवार को प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता ट्रॉफियों का भव्य अनावरण किया गया। इस अवसर पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर और अध्यक्ष प्रताप गिरी सहित कई पदाधिकारियों की मौजूदगी में महेंद्र सिंह गौतम को खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया।

इन विभागों के बीच होगी भिड़ंत, सांस्कृतिक सभागृह में मनेगा महिला दिवस

मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि इस टूर्नामेंट में मेडिकल, इंजीनियरिंग, आरपीएफ, डीजल शेड और उज्जैन-दाहोद सहित कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 16 मार्च को खेला जाएगा। खेल के साथ-साथ संघ द्वारा महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद, 11 मार्च को ही सुबह 11 बजे रेलवे सांस्कृतिक सभागृह में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। डॉ. अर्चना शर्मा के मुख्य आतिथ्य में होने वाले इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिला रेल कर्मचारी सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में भाग लेंगी। महिला समिति की संयोजिका संध्या यादव और सचिव उषा खिंची ने सभी महिला कर्मचारियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

इस मौके पर अध्यक्ष प्रताप गिरी, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोतिया, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं गौरव दुबे मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, शाखा सचिव अमित चौहान, इमरान खान, दयाल सिंह बिष्ट, अनीस खान, रणजीत सिंह, दिनेश छपरी, सुनील डागर, राजेश माथुर सहित अन्य मौजूद रहे। वेरेमस अम्बेडकर नगर शाखा द्वारा विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी प्रायोजित की जायेगी। अनावरण के पश्चात महेंद्र सिंह गौतम को खेल प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया। महिला समिति संयोजक संध्या यादव, अध्यक्षा रंजिता वैष्णव, सचिव उषा खिंची एवं महिला समिति युवा अध्यक्ष श्रेया चोऋषि द्वारा महिला कर्मचारियो ं से कार्यक्रम मे ं भाग लेने की विनम्र अपील की गई ।