बरबड़ हनुमान मंदिर में भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन ने किया हनुमान चालीसा पाठ, सपरिवार लिया धर्मलाभ
State Bank of India Pensioners Association recited Hanuman Chalisa at Barbad Hanuman Temple and took religious benefits with their families
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, रतलाम के प्रसिद्ध बरबड़ हनुमान मंदिर में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को सायं 8 बजे एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन, रतलाम के सदस्यों ने अपने परिवार सहित उपस्थित होकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और सामूहिक आरती में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।

मंदिर समिति ने किया एसोसिएशन पदाधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान बरबड़ मंदिर समिति के सचिव श्री शांतिलाल चौधरी ने भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव श्री बी. के. चेचानी, अध्यक्ष श्री राजेश तिवारी एवं वरिष्ठ सदस्य श्री तरनी प्रकाश व्यास को भगवान हनुमान जी के चरणों की पुष्पमाला पहनाकर एवं आशीर्वाद स्वरूप सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के ट्रस्टी श्री रमेश शर्मा एवं श्री शंकर लाल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में सदस्यों व परिजनों ने लिया भाग
हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती में एसोसिएशन के सदस्यों एवं महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की। धार्मिक आयोजन में श्रीमती रेणु रवींद्र सिंह, श्रीमती उषा अशोक माहेश्वरी, श्रीमती निर्मला महेंद्र डोडिया, श्रीमती कांता आर. एन. विजयवर्गीय, श्रीमती नीलू ऋषी दुबे, श्रीमती माधुरी प्रशांत शोचे, श्रीमती सुनीता चेचानी, श्रीमती ज्योति व्यास, श्रीमती संगीता तोमर, श्री अजय गर्ग, श्री चंदन भाटिया, श्री दिनेश मालपानी, श्री किशोर चौधरी, श्री मधुसूदन त्रिवेदी और श्री प्रसाद प्रभु सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। पाठ व आरती के उपरांत सभी को महाप्रसाद का वितरण किया गया।
ADVERTISEMENT
