महिलाओं और किसानों की सच्ची हितैषी है कांग्रेस, रश्मि सिंह ने ग्राम पलसोड़ा में महिलाओं के साथ मनाई रंगपंचमी और महिला दिवस
Congress is a true well-wisher of women and farmers; Rashmi Singh celebrated Rangpanchami and Women's Day with women in village Palsoda
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस की जिला प्रवक्ता रश्मि सिंह ने ग्राम पलसोड़ा पहुंचकर खेतों में गेहूं और लहसुन की फसल काट रही महिला श्रमिकों के साथ दिन बिताया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए बढ़ती महंगाई और सोने-चांदी की आसमान छूती कीमतों पर चर्चा की। रश्मि सिंह ने कहा कि आभूषण महिलाओं के सम्मान से जुड़े होते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण ये अब आम जनता की पहुंच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की परिकल्पना को याद करते हुए राजनीति में 33% और सरकारी नौकरियों में 50% महिला आरक्षण की वकालत की और बालिका शिक्षा को संस्कार व प्रगति के लिए अनिवार्य बताया।
गेहूं के समर्थन मूल्य पर रश्मि सिंह ने सरकार को घेरा: 2700 रुपये प्रति क्विंटल की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन
किसानों के मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए रश्मि सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत करने वाला अन्नदाता आज भी अपने हक के लिए परेशान है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव की पूर्व घोषणा का हवाला देते हुए मांग की कि गेहूं की खरीदी 2700 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर की जानी चाहिए, जबकि वर्तमान में यह केवल 2600 रुपये पर हो रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसानों को उनके पसीने की सही कीमत नहीं मिली, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के सम्मान में उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने नारा दिया कि महिलाओं और किसानों के हक की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में खड़ी है।