पूर्व पार्षद नजमा इक्का बेलूत बनीं शहर महिला कांग्रेस महासचिव: नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद समर्थकों में हर्ष की लहर, वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार
Former councilor Najma Ikka Belut becomes general secretary of the City Women's Congress: Supporters rejoice after the announcement of the new executive committee, expressing gratitude to the senior leadership
संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं
रतलाम। प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष यासमीन शेरानी द्वारा घोषित शहर की नई महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में कर्मठ एवं मिलनसार पूर्व पार्षद श्रीमती नजमा इक्का बेलूत को शहर महिला कांग्रेस महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन में इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों, परिजनों, समर्थकों और इष्ट मित्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा सभी ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अपनी इस नियुक्ति पर श्रीमती नजमा इक्का बेलूत ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष यासमीन शेरानी सहित पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
पूर्व कार्यकाल में 2 करोड़ से अधिक के विकास कार्य और जनहित योजनाओं से बनाई पहचान
उल्लेखनीय है कि श्रीमती नजमा इक्का बेलूत अपने पूर्व पार्षद कार्यकाल के दौरान किए गए जनहितैषी कार्यों के कारण क्षेत्र में खासी लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में पात्र नागरिकों को संबल कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, मकान के पट्टे तथा वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं विधवा पेंशन जैसी महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही अपने वार्ड में 2 करोड़ रुपये से अधिक के बुनियादी विकास कार्य करवाकर उन्होंने क्षेत्र की तस्वीर बदलने में अहम योगदान दिया, जिसके चलते आज भी आमजन के बीच उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।