जावरा के गौरव: वियतनाम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में काव्यपाठ करेंगे प्रसिद्ध गीतकार डॉ. प्रकाश उपाध्याय

Pride of Jaora: Famous lyricist Dr. Prakash Upadhyay will recite poetry at the Vietnam International Literature Festival

जावरा के गौरव: वियतनाम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में काव्यपाठ करेंगे प्रसिद्ध गीतकार डॉ. प्रकाश उपाध्याय

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा जावरा और मध्य प्रदेश के साहित्यिक जगत के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। यहाँ के सुप्रसिद्ध गीतकार एवं कवि डॉ. प्रकाश उपाध्याय को वियतनाम में आयोजित होने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव' में काव्यपाठ के लिए सस्नेह आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण सर्व भाषा संस्कृति समिति के वैश्विक अध्यक्ष एवं प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव द्वारा दिया गया है।

विश्व शांति को समर्पित महोत्सव हो ची मिन्ह शहर, वियतनाम में 19 जून से 23 जून पर आयोजित हो रहा है। इसका केंद्रीय विषय यह वैश्विक महोत्सव 'विश्व शांति' और 'विश्व बंधुत्व' की भावना को समर्पित रहेगा। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में भारत के विभिन्न शहरों से चुनिंदा शीर्ष कवि और साहित्यकार हिस्सा ले रहे हैं।

'प्रज्ञान विश्वम' पत्रिका का होगा लोकार्पण

इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का मान तो बढ़ेगा ही, साथ ही डॉ. प्रकाश उपाध्याय के लिए भी यह आयोजन बेहद खास होने वाला है। सम्मेलन के दौरान डॉ. उपाध्याय के समृद्ध व्यक्तित्व और उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियों पर केंद्रित 'प्रज्ञान विश्वम' पत्रिका का भव्य लोकार्पण किया जाएगा।

मिला संतों का आशीर्वाद और अपनों की शुभकामनाएं

डॉ. उपाध्याय की इस ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि पर राष्ट्र संत पूज्य नमन वैष्णव महाराज ने उन्हें विशेष आशीर्वाद प्रदान कर मंगलकामना की है। इसके साथ ही चिकित्सा एवं साहित्य जगत से जुड़े कई डॉक्टर्स, वरिष्ठ कवियों, इष्ट मित्रों और स्नेहीजनों ने उन्हें बधाई देते हुए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

ADVERTISEMENT