पूनम विहार कॉलोनी में 9.93 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर किया शुभारंभ, रहवासियों ने मंदिर तक सड़क विस्तार व बगीचे में झूले लगाने की रखी मांग
The construction of a CC road in Poonam Vihar Colony, to be constructed at a cost of Rs 9.93 lakh, was inaugurated with a ground breaking ceremony. Residents demanded extension of the road to the temple and installation of swings in the garden
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जावरा के वार्ड क्रमांक 14 स्थित पूनम विहार कॉलोनी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ कड़पा द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सीसी रोड का निर्माण 9 लाख 93 हजार 855 रुपये की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर कॉलोनी के रहवासियों द्वारा अध्यक्ष प्रतिनिधि व उपाध्यक्ष का पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और विकास कार्य प्रारंभ करने के लिए आभार जताया गया।
कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक अनिल सोनी और पारस सकलेचा ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ कड़पा से निवेदन किया कि इस सीसी रोड को मंदिर परिसर तक आगे बढ़ाया जाए तथा कॉलोनी के बगीचे में बच्चों के लिए झूले और फिसलपट्टी भी लगवाई जाए। अनिल सोनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, भूमि पूजन के इस अवसर पर पूनम विहार कॉलोनी के अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, अनिल सोनी, पारस सकलेचा, प्रकाश मदारा, अशोक सुरेखा, हितेश व्यास, प्रकाश धाकड़, अशोक पोरवाल, लक्ष्मीनारायण पोरवाल, धर्मेंद्र यादव, चिंटू सकलेचा, राहुल छाजेड़, संजय पोरवाल, संजय बरानिया और ठेकेदार हरीश निंबे सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENT


