जावरा पुलिस की बड़ी कामयाबी: गुम हुए 11 मोबाइल बरामद, ₹2.5 लाख की मुस्कान लौटी चेहरों पर
Jaora police's big success: 11 lost mobile phones recovered, bringing smiles worth ₹2.5 lakh to people's faces
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम/जावरा रतलाम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा को मोबाइल रिकवरी में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन और एएसपी श्री विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए ₹2.5 लाख की कीमत के 11 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए फोन में 10 एंड्रॉइड और 1 कीमती आईफोन शामिल है।

CEIR पोर्टल और सायबर टीम का कमाल
थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) का प्रभावी उपयोग किया। सायबर सेल की मदद से गुम हुए मोबाइलों को ट्रैक किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बरामद किया गया। रविवार को थाना परिसर में सभी 11 मोबाइल धारकों को बुलाकर विधिवत तस्दीक के बाद उनके फोन सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई और उन्होंने जावरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।