वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का हुआ पुनर्गठन, वाजिद हुसैन खान बने सचिव
Western Railway Employees Union Football Club reconstituted, Wajid Hussain Khan appointed as Secretary
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम/म.प्र, वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WREU) फुटबॉल क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत पुनर्गठन किया गया। यूनियन कार्यालय में आयोजित एक विशेष बैठक में खेल गतिविधियों को नई गति देने और क्लब के सुचारू संचालन के लिए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
प्रमुख नियुक्तियां: कार्यक्रम मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारट और अध्यक्ष ह्रदेश पांडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इसमें क्लब के लिए निम्नलिखित पदाधिकारी निर्वाचित किए गए:
मुख्य संरक्षक: मनोहर सिंह बारट, ह्रदेश पांडे
संरक्षक: अर्पित जैन (जेसी बैंक डायरेक्टर)
अध्यक्ष: मुबारिक आर आर खान, गौरव अजमेरा
सचिव: वाजिद हुसैन खान (पूर्व जेसी बैंक डायरेक्टर)
कोषाध्यक्ष: श्याम सुंदर कैथवास
कोच: प्रदीप पारू
इनके अलावा, राजीव रावत को उपाध्यक्ष, अनिल भटनागर को टेक्निकल एडवाइजर, अकरम खान व राशिद खान पठान को सीनियर एडवाइजर, अनीस सिद्दीकी, कमल यादव व कैलाश सिंह झाला को जॉइंट सेक्रेटरी, और मदन रैकवार व राजू पंजाबी को ग्राउंड इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, अशोक नायडू सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा यूनियन के मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी ने बताया कि इस पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों और खिलाड़ियों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर यूनियन के कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, SBF मेंबर पीयूष व्यास सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव और भारी संख्या में खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए क्लब की भविष्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।