रेलवे के वरिष्ठ CTI और राष्ट्रीय फुटबॉलर शादाब खान सेवानिवृत्त: 37 वर्षों की शानदार पारी का हुआ समापन

Senior Railway CTI and national footballer Shadab Khan retires: An illustrious career spanning 37 years comes to an end

रेलवे के वरिष्ठ CTI और राष्ट्रीय फुटबॉलर शादाब खान सेवानिवृत्त: 37 वर्षों की शानदार पारी का हुआ समापन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम/म.प्र. रेलवे के वरिष्ठ CTI और प्रतिभावान राष्ट्रीय फुटबॉलर शादाब खान ने 31 मार्च 2026 को भारतीय रेलवे में 37 वर्षों की अपनी गौरवपूर्ण और निष्कलंक सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ली। सेवाकाल के दौरान खेल और कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले शादाब खान जी का विदाई समारोह रेलवे स्टेशन स्थित DCIT कार्यालय में अत्यंत भावुक माहौल में आयोजित किया गया।

सहयोगियों ने दी भावपूर्ण विदाई विदाई समारोह में रेलवे के अनेक वरिष्ठ अधिकारियों, साथियों और खेल जगत से जुड़े प्रशंसकों ने शिरकत की। इस दौरान हीरालाल पोपटलाल, गौतम चतुर्वेदी, शैलेन्द्र मालवीय, मोहन जोशी, इरफान शेख, अजय पल्ल और प्रमोद व्यास सहित कई साथियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त CTI रामस्वरूप गुर्जर, आर.आर. दुबे, प्रदीप शर्मा, यशवंत पावीचा, पवन जोशी, कैलाश सोलंकी, जगदीश सिंह, विश्वजीत टंडन, एम.एच. मंसूरी, मुहम्मद इलियास, आर.डी. चौधरी और राजे खान सहित बड़ी संख्या में रेलवे स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने शादाब खान जी के साथ बिताए पलों को याद किया और उन्हें खेल के प्रति उनके समर्पण के लिए सराहा।

'खेल से जुड़ाव रहेगा बरकरार' 

सेवानिवृत्ति के इस विशेष अवसर पर शादाब खान जी ने अपने सभी सहयोगियों और रेलवे परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यद्यपि वे रेलवे की आधिकारिक नौकरी से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, लेकिन खेल और फुटबॉल के प्रति उनका लगाव सदैव बना रहेगा और वे आगे भी युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करते रहेंगे।