सेवा पखवाड़ा अभियान के तरह 24 वी वाहिनी परिसर जावरा में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन

As part of the Seva Pakhwada campaign, a blood donation and health camp was organised at the 24th Battalion campus, Jaora

सेवा पखवाड़ा अभियान के तरह 24 वी वाहिनी परिसर जावरा में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का हुआ आयोजन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा, सेवा पखवाड़ा अभियान के तरह 24 वी वाहिनी परिसर जावरा में रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन मंगलवार को किया गया।  पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सेनानी डॉ. गुरुकरन सिंह के मार्गदर्शन में यह आयोजन हुआ।

इसमें 30 यूनिट ब्लड डोनेशन हुआ एवं 148 अधिकारी कर्मचारी एवं परिवार जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बटालियन के अधिकारी और कर्मचारियों के परिवारजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में अरविंदो मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ टीम एवं ब्लड सैंपल जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा लिया गया।

इस मौके पर उप सेनानी मनोहर सिंह बारिया, सहायक सेनानी राम बाबू पाठक,एडज्यूटेंट अजय बहादुर लावरे एवं निरीक्षक मुकेश द्विवेदी, क्वार्टर मास्टर उनि सुनील वास्केल, सूबेदार रामरतन गोयल आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।