विश्व दिव्यांग दिवस पर रतलाम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, दिव्यांगों ने खेलकूद में दिखाया अपना हुनर, मिला सम्मान
On World Disability Day, a district-level sports competition was held in Ratlam. Disabled individuals displayed their skills in sports and received honors
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन पोलो ग्राउंड, रतलाम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के दिव्यांगजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रतलाम नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रतियोगिताओं में मुख्य रूप से गोला फेंक, ट्राइसाइकल रेस, बैसाखी दौड़, मटकी फोड़ तथा म्यूज़िकल चेयर्स जैसी स्पर्धाएँ आयोजित की गई। महापौर प्रहलाद पटेल ने सभी प्रतिभागियों को विश्व दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिव्यांग समाज हमारा अभिन्न अंग है और उन्हें समान अवसर प्रदान करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर कलेक्टर मिशा सिंह ने दिव्यांग बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उप संचालक, सामाजिक न्याय विभाग, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र से रवि जैन एवं समस्त स्टाफ, जनचेतना अभियान परिषद, बधिर एवं मंदबुद्धि विद्यालय से सतीश चंद्र तिवारी, लायंस क्लब से सुनील जैन बरगढ़ ,विकलांग सेवा संघ सारथी लखदातार एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन उप संचालक सामाजिक न्याय संध्या शर्मा ने किया।