लाडली बहना को दी जाने वाली राशि, उनका संवैधानिक हित लाभ है किसी का एहसास नहीं, लाडली बहना को धमकाना‌ और पलटजाना, भाजपा की सोची-समझी रणनीति 

The amount given to Ladli Behna is their constitutional benefit, no one realises it, the blast to Ladli Behna and the reversal is a well thought out strategy of the BJP

लाडली बहना को दी जाने वाली राशि, उनका संवैधानिक हित लाभ है किसी का एहसास नहीं, लाडली बहना को धमकाना‌ और पलटजाना, भाजपा की सोची-समझी रणनीति 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

लाडली बहना , लाडली लक्ष्मी का राजनीतिक औजार की उपयोग , भाजपा का चाल चरित्र चेहरा, 6 लाख को योजना से बाहर कर दिया , 30 लाख का पंजीयन नहीं कर रहे

रतलाम, लाडली बहना को दी जाने वाली राशि उनका संवैधानिक हित लाभ है , किसी पार्टी का नीजि एहसान नहीं है।  केबिनेट मंत्री विजय शाह का लाडली बहना को धमकाने वाला बयान भाजपा की सोची-समझी रणनीति है। योजना प्रारंभ होने के 2 महीने बाद ही नया पंजीयन बंद करने , 30 लाख पात्र लाडली बहना का पंजीयन नहीं करने , छः लाख लाडली बहना को योजना से बाहर कर देने से उपजे असंतोष को आतंकित कर दबाने का प्रयास है।‌ यह  बात पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहीं।

सकलेचा ने कहा कि शासन कालीन बिछाकर उद्योगपतियों को रूपए दो रुपए में सैकड़ों एकड़ जमीन , सालो तक  टेक्स में छुट आदि हजारो करोड़ों का लाभ , बिना शर्तों के दे रही हैं , ऐसे में लाडली बहना को मात्र  हजार बारह‌ सो के प्रतिमाह हितलाभ पर इस तरह का एहसान जताना , धमकाना और अपमानित करना भाजपा का पूंजीवादी चाल चरित्र और चेहरा है।

सकलेचा ने कहा कि लाडली बहना योजना में सतत पंजीयन  का उल्लेख  होने के बाद भी मात्र दो महीने बाद 20 अगस्त 2023 को नया पंजीयन बंद कर 30 लाख पात्र लाडली बहना को संवैधानिक हित लाभ प्राप्त करने से वंचित किया गया । तथा 6 लाख लाडली बहना का पंजीयन निरस्त कर दिया गया । चुनाव के लिए चार माह बाद ही अक्टूबर 2023 में ढाई सौ रुपए बढ़ा दिए , लेकिन अगले ढाई सौ रुपये 26 माह बाद नवम्बर 2025 में बढ़ाये गए। अब 3000 करने का लॉलीपॉप लगातार दे रहे हैं।

सकलेचा ने कहा की भाजपा द्वारा लाडली बहना को राजनीतिक औजार बनाने से लाडली बहना परिवारो में जमकर असंतोष है , और इस असंतोष को दबाने के लिए लाडली बहना को धमकाने का षड्यंत्र कैबिनेट मंत्री विजय शाह के माध्यम से किया गया है। सकलेचा ने कहा कि जो भाजपा हजारों करोड़ी भ्रष्टाचारी दाग को धोने वाली वाशिंग मशीन हो , वह योजनाबद्ध तरीके से लाडली बहना को धमकाने और अपमानित करने वाले  बयान पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई कैसे कर सकती है।