अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई ईद-उल-फित्र, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
Eid al-Fitr celebrated with reverence and respect, prayers offered for peace in the country
अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई ईद-उल-फित्र, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
जावरा, शहर में हर साल की तरह इस साल भी ईदुल फित्र का त्यौहार बड़ी ही हर्षोल्लास और सादगी के साथ मनाया गया। ईद की मुख्य नमाज़ सुबह 8:30 बजे ऐतिहासिक ईदगाह में कारी इमरान साहब ने अदा करवाई। नमाज़ से पूर्व उन्होंने ईद की नमाज़ के फरायज़ (नियमों) और ईदगाह के महत्व पर विस्तार से रोशनी डाली।

नफरत छोड़ें, मोहब्बत पैदा करें: शहर काज़ी
नमाज़ के बाद विशेष खुत्बा पढ़ा गया। इसके पश्चात शहर काज़ी हाफिज भूरू भाईजान साहब ने मुल्क में भाईचारा कायम रहने और अमन-अमान के लिए दुआ करवाई। उन्होंने अपने संबोधन में विशेष रूप से ज़ोर देते हुए कहा कि— "अपने दिलों से नफरत निकालें और मोहब्बत पैदा करें। अपने बच्चों को दीनी (धार्मिक) और दुनियावी (आधुनिक) तालीम दिलाएं ताकि वे बेहतर नागरिक बन सकें।"

सीरत कमेटी ने किया गणमान्यजनों का सम्मान
इस मुबारक मौके पर सीरत कमेटी जावरा द्वारा कारी इमरान साहब और शहर काज़ी साहब का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान सीरत कमेटी सदर मोहम्मद साबिर सेठ, ताज मोहम्मद, मोहम्मद हुसैन, नौशाद भाई, आसिफ अनवर चाचा, जावेद पॉपुलर, अबरार खान, मुख्तार भाई, महमूद ताती, मोईन खान, हबिब्बुन नबी, मुश्ताक जीजा, फरहाज खान, कामिल भाई और जावेद यजदानी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
प्रशासन का आभार
सीरत कमेटी जावरा ने ईदगाह में नमाज़ की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर पालिका का आभार व्यक्त किया।