जेसी बैंक चुनाव हेतु वे. रे मज़दूर संघ का जोरो शोरो से जनसंपर्क और प्रचार अभियान जारी
Western Railway Mazdoor Sangha s public relations and campaign for JC Bank elections continues in full swing
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में जेसी बैंक चुनाव हेतु मज़दूर संघ समर्थित प्रत्याशी सचिन मिश्रा एवं राजेन्द्र चौधरी साथ ही जोनल आरक्षित महिला प्रत्याशी रश्मि चौधरी एवं नीलम जाटव के लिए जनसंपर्क किया जिसमें प्रमुख रूप से घर घर जाकर रेलवे कॉलोनी में प्रचार किया गया एवं वेरेमस के कर्मचारी हितों में किए गए कार्यों को बताया गया साथ ही अगले कार्यकाल में जेसी बैंक का लोन 4% करने हेतु, मोबाईल ऐप शुरू करने हेतु, लोन की राशि बढ़ाने सहित अन्य मुद्दों को कर्मचारियों के बीच रखा गया
सोमवार को मंडल मंत्री अभिलाष नागर के निर्देशानुसार मंडल में तीन टीम बनाकर चित्तौड़गढ़, सीहोर एवं इंदौर में जनसंपर्क किया गया एवं डीआरएम ऑफिस रतलाम, डीजल शेड,सहित लोकल रतलाम में जनसंपर्क किया गया तथा मंडल की सभी ब्रांचों में पदाधिकारियों द्वारा जनसंपर्क कर मज़दूर संघ प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, नरेंद्र सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव बापी चौधरी, अमित चौहान,दीपक गुप्ता,गौरव ठाकुर, मनोज खरे, इमरान खान,राजकुमार द्रविड़, संजीव लवानिया, महिला समिति की रंजीता वैष्णव, संध्या यादव,जीवन देवी खंडेलवाल, श्रेया चोऋषि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।