स्व. दादा जे.जी. माहुरकर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट: चौथे दिन आरपीएफ, जीआरपी और इंजीनियरिंग टीमों का दबदबा

Late Dada J.G. Mahurkar Memorial Cricket Tournament: RPF, GRP and Engineering teams dominate on the fourth day

स्व. दादा जे.जी. माहुरकर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट: चौथे दिन आरपीएफ, जीआरपी और इंजीनियरिंग टीमों का दबदबा

डेली जर्नल हिंदी डेस्क

रतलाम, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में रेलवे खेल मैदान पर आयोजित भव्य अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन भी रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान एवं कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव रावत रहे। मंडल मंत्री अभिलाष नागर और मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों की शुरुआत करवाई और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि खेले गए मैचों पहला मैच आरपीएफ (RPF) और ब्रिज विभाग के बीच खेला गया, जिसमें आरपीएफ ने 80 रनों से शानदार जीत दर्ज की। राजेंद्र को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

दूसरा मैच: दाहोद टीम के उपस्थित न होने के कारण टीआरओ (TRO) टीम को वॉक ओवर दिया गया।

तीसरा मैच: जीआरपी (GRP) और टेलीकॉम के बीच हुआ। इस कड़े मुकाबले में जीआरपी ने 18 रनों से जीत हासिल की। धर्मेंद्र 'मैन ऑफ द मैच' रहे।

चौथा मैच: इंजीनियरिंग और उज्जैन के बीच खेला गया। इंजीनियरिंग ने 4 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। नमोनारायण को 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब मिला।

रिटायर्ड कर्मचारियों में नजर आया जोश

मैचों के पश्चात सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संस्था PAR-A एवं PAR-B के बीच एक फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। टीम 'ए' ने इस मैच को जीता और इस उम्र में भी अपनी फिटनेस और मजबूत इच्छाशक्ति का परिचय दिया। अशोक भाना मैन ऑफ द मैच रहे।