कांग्रेस जिलाध्यक्षज हर्ष विजय गहलोत ने प्रदेश अध्यक्ष पटवारी को भेजा इस्तीफा, ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद ही इस्तीफा भेजने से राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
Congress District President Harsh Vijay Gehlot sent his resignation to State President Patwari, sending it after the list of Block Presidents was released, causing a stir in political circles
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत के जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक गलियों में हलचल मची हुआ है। दर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद ही इस्तीफा देने से यह कयास लगाए जा रहे हैं शायद उनके द्वारा चुने गए कार्यकर्ताओं को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का लिस्ट में नाम होने की वजह सामने आ रही है।

हालांकि अब तक हर्ष विजय गहलोत का इस्तीफा को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजे गए इस्तीफा में हर्ष विजय गहलोत ने वजह बताते हुए लिखा कि वे पारिवारिक दायित्व और विधानसभा क्षेत्र सैलाना का दायित्व निर्वहन किये जाने के कारण जिला अध्यक्ष के पद का दायित्व पूर्ण रूपेण पुरा नही कर पाने के कारण इस्तीफा दे रहे है।
खबर है कि ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियों को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद चल रहे थे, जो अब खुलकर सामने आ गए हैं। इस्तीफे का असर पार्टी के कार्यक्रमों पर भी पड़ सकता है। इसी वजह से कांग्रेस का मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में प्रस्तावित आंदोलन को भी टाल दिया। फिलहाल अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि कांग्रेस ने इस्तीफे स्वीकार किया है या नहीं। फिलहाल रूबरू बात होने के बाद तय किया जाएगा।
उधर कांग्रेसकमटी में महामंत्री और नीमच मंदसौर प्रभारी राजेश भरावा ने भी त्यागपत्र दिया है।
उधर जावरा के कांग्रेसियों ने गहलोत का इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की की अपील
रतलाम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्री हर्ष विजय गहलोत ने निजीकारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे जिले की कांग्रेस की राजनीति में अशांति पैदा हो गई है । कांग्रेस जनों में श्री हर्ष विजय गहलोत के इस निर्णय के प्रति निराशा है । जिले भर के लोग नहीं चाहते कि इस तरह का कोई निर्णय श्री हर्ष विजय गहलोत ले इसी बात से चिंतित कांग्रेस जिन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी और प्रदेश के प्रभारी श्री हरीश जी चौधरी से आग्रह किया है कि श्री गहलोत का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाए एवं उन्हें इस पद पर बने रहने के लिए बातचीत करके मना लिया जाए। कांग्रेस जनों ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में पूरे जिले में कांग्रेस को मजबूत रखना ,एक साथ जोड़कर के रखना तथा चलायमान रखने के लिए हर्ष विजय गहलोत ही एकमात्र विकल्प है। जब से श्री गहलोत अध्यक्ष बने बहुत ही विशाल रैली एवं विरोध प्रदर्शनों के कार्यक्रम हुए एवं पूरे जिले में कांग्रेस की गतिविधियां ऐतिहासिक दृष्टि से बढ़ गई थी ऐसे में उनको हटना उचित नहीं है ।
अपील कर्ताओं में सर्वश्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी माह सचिव मो. यूसुफ कड़पा , विरिष्ठ कांग्रेस नेता डाक्टर हमीर सिंह राठोर, हिम्मतसिंह श्रीमाल, नगरपालिका अध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा,जनपद अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर अध्यक्ष एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोच्चटा, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई,मनहोर लाल शर्मा, प्रेम सुख पाटीदार, नितीराज सिंह, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता,मसूद परदेसी, जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी, चेयरमैन इरफान कुरेशी ,आसीफ कबाड़ी, श्री मति यास्मीन इमरान कबाड़ी लोकेश विजवा,श्री मति कविता अनिस कल्याणे, सुलेमान सेठ,श्री मति अकलीमा नाज , जन्नतबी निजामुद्दीन,विनोद ओरा,पार्षद प्रतिनिधि, अमीर खान केप्टन,शोकत कुरेशी,इमरान कबाड़ी,खालीद खान सर, बड्डीशाह,बब्बन रजा,भुरु भाई,