10 दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनेगी गुरु नानक जयंती, तड़के सुबह निकाली जा रही प्रभात फहरी 

Guru Nanak Jayanti to be celebrated with 10-day programme, Prabhat Pheri to be taken out early in the morning

10 दिवसीय कार्यक्रम के साथ मनेगी गुरु नानक जयंती, तड़के सुबह निकाली जा रही प्रभात फहरी 

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

जावरा, पंजाबी समाज की ओर से गुरुद्वारा श्री दुःख निवारण साहिब स्टेशन रोड़ पर श्री गुरु नानक देव जी का 557 वा प्रकाश पर्व जो कि दिनांक 5 नवंबर बुधवार को बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी दौरान कई आयोजन किए जाएंगे इसमें  2 नवंबर तक प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक 5 दिवसीय प्रभात फहरी निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत 29 अक्टूबर से हुई है। इसके अलावा दो श्री अखंड पाठ साहिब जी की सेवा पहला अखंड पाठ सा. 3,4,5 व दूसरा 5,6,7 को रखा जाएगा।

4 नवंबर को प्रातः निशान साहिब जी (शिखर पर झंडे) की सेवा की जाएगी व शाम 
को नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) निकाली जाएगी।  5 नवंबर को श्री अखंड पाठ सा .जी की समाप्ति शबद कीर्तन, लंगर, रात्री कार्यक्रम होगे। दिनांक 7 नवंबर को प्रातः10 बजे दूसरे श्री अखंड पाठ सा.जी की समाप्ति होगी। गुरुद्वारे पर विद्युत् सज्जा,फूलों की व गुब्बारों की सज्जा की जाएगी। इसी के साथ 10दिवसीय गुरु नानक जयंती कार्यक्रम का समापन होगा।

Advertisment