धन गुरु नानक सरा जग तरिया, जो बोले सोनिहाल सतश्रीअकाल, धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 557 वा प्रकाश पर्व
Dhan Guru Nanak Sara Jag Taria, Jo Bole Sonihal Satshri Akal, 557th Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev Ji Maharaj was celebrated with great pomp
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
जावरा, पंजाबी समाज द्वारा बुधवार को श्री गुरु नानक देव जी महाराज जी का 557 वा प्रकाश पर्व गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब स्टेशन रोड पर बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ज्ञानी हंसराज सिंह जी द्वारा पहले अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति की गई फिर दूसरा श्री अखंड पाठ साहेब आरंभ किया गया। ज्ञानी जी व बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन गायन किया गया। इस खास मौके पर राष्टीय संत नमन जी वैष्णव गुरुद्वारा साहेब पधारे व विशेष संबोधन किया और समाज द्वारा उनका विशेष शॉल श्रीफल से सम्मान किया। गुरुद्वारे पर आकर्षक विद्युत सज्जा, गुब्बारे की सज्जा,फूलों की सज्जा की गई।

वहीं स्कूल के बच्चों द्वारा गुरुद्वारे पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे मत्था टेका व गुरुद्वारे के दर्शन किए। दोपहर में समाप्ति पश्चात लंगर वितरित किया गया। ज्ञानी जी समाज व देश में सुख शांति व खुशहाली की अरदास की। रात्रि में 10:30 से 1:30 बजे तक गुरु का जन्मोत्सव मनाया गया। गुरुद्वारे पर दीप जलाकर आतिशबाजी की गई। ज्ञानी जी ने मंगलगीत गाए।

इस मौके पर समाज अध्यक्ष राजिंदर सिंह जी गंभीर , अमृत सिंह जी सेठी ,हरपाल सिंह जी गंभीर,अशोक जी मोंगा,सतपाल जी मोंगा ,अशोक जी उबी,मंजीत सिंह जी सलूजा , इंद्रपाल सिंह जी सेठी,जसविंदर सिंह जी खंडूजा,कुलजीत सिंह गुर, शैलेन्द्र सिंह गुर, सन्नी सेठी,अपार सिंह गंभीर,बलविंदर सिंह सेठी,गुरजीत सिंह गंभीर,मनमीत सिंह गुर,जिम्मी सिंह,नवदीप सिंह सलूजा,रिशु गंभीर, परमजीत सिंह मदान, हेमंत मेहता, भूपेंद्र सिंह गुर, बहादुर सिंह जी ,आदी समाजजन मौजूद थे। इस कार्यक्रम की जानकारी देवेन्द्र सिंह गुर ने दी।