प्रयोग के बिना विज्ञान अपूर्ण है - डॉ एस. के जोशी, उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Science is incomplete without experiment - Dr. S.K. Joshi, District level science exhibition organized in Utkrisht Vidyalaya

प्रयोग के बिना विज्ञान अपूर्ण है - डॉ एस. के जोशी,  उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, शा. उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. जोशी (सेवा निवृत्त प्राचार्य शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, रतलाम ), विशेष अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य  श्री श्यामवंत पुरोहित एवं अध्यक्षता उत्कृष्ट प्राचार्य सुभाष कुमावत द्वारा की गई । मुख्य अतिथि डॉ जोशी ने विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रयोग के बिना विज्ञान अधूरा है , उन्होंने बनाए गए मॉडल की भी सराहना की।

श्री श्यामवंत पुरोहित ने विद्यार्थियों को बताया ,  विज्ञान की कोई सीमा नहीं ये असीमित है हर जगह विज्ञान है । प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा कि विद्यार्थियों की  सोच वैज्ञानिक होना चाहिए । उन्हें हमेशा हर गतिविधि में कब, क्यों एवं कैसे जैसे प्रश्नों के माध्यम से समाधान करवाना चाहिए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों से चयनित विद्यार्थियों ने मॉडल, एकल गीत, सेमिनार एवं लघु नाटिका प्रस्तुत की । निर्णायक मंडल में श्री श्यामवंत पुरोहित, स्वतंत्र श्रोत्रिय, रीना कोठारी, डॉ  अंजुम खान, सत्येंद्र जोशी, रमेश उपाध्याय, सुनीता नरवरिया,मनीष शर्मा, सतीश जोशी, गिरीश लहवासिया, एवं श्वेता शुक्ला रही।  

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी संभाग स्तर पर सहभागिता करेंगे । कार्यक्रम में जिला विज्ञान अधिकारी जितेंद्र जोशी , मुकेश राठौर, अजय बक्शी, आर. सी. पांचाल, पुरूषोतम शर्मा, महेंद्र मेघवाल,आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ ललित मेहता एवं  रीना कोठारी ने आभार प्रदर्शन किया ।