राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी के लिए महेंद्र प्रताप सिंह चंद्रावत और अर्चना टॉक का हुआ चयन

Mahendra Pratap Singh Chandrawat and Archana Talk selected for state level educational seminar

राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी के लिए महेंद्र प्रताप सिंह चंद्रावत और अर्चना टॉक का हुआ चयन

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतलाम में जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई।
 *संगोष्ठी का विषय था “शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षिक नवाचार एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देना।” इस मौके पर निर्णायक मंडल में अनिला कंवर, सेवानिवृत्त प्राचार्य, अशोक लोढ़ा, एडीपीसी रतलाम, आर.सी. पांचाल, उमाशि, उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम, मंचासीन रहे और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया।

जिले के सभी विकासखंडों से चयनित 9 प्रतिभागी श्वेता नागर, जाकिर खान, लखनलाल शास्त्री, सत्येंद्र शर्मा,  रीना धाकड़, सुनील सोनी, महेंद्र प्रताप सिंह चंद्रावत, आयुषी जेठानी एवं अर्चना टॉक ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों से संगोष्ठी को जीवंत बना दिया। प्रतिभागियों में से महेंद्र प्रताप सिंह चंद्रावत (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिकलाना) एवं अर्चना टॉक (शिक्षिका, उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी के लिए चयन प्राप्त किया।

 संगोष्ठी के संयोजक एवं विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत ने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था में विद्यार्थियों को केवल जानकारी देना पर्याप्त नहीं है, उन्हें नवाचार और सृजनात्मकता की दिशा में आगे बढ़ाना ही सच्चा शैक्षिक दायित्व है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित मेहता ने किया। संयोजन माया मौर्य द्वारा किया गया। समापन अवसर पर चयनित शिक्षकों को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।

Advertisement