कांग्रेस नेता सोहेल काजी ने दिल्ली में अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

Congress leader Sohail Qazi has filed his candidature for the post of Minority Affairs State President in Delhi

कांग्रेस नेता सोहेल काजी ने दिल्ली में अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

डेली जर्नल हिंदी डेस्क 

रतलाम के युवा कांग्रेस नेता सोहेल काज़ी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। काज़ी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की अपनी योजनाओं पर चर्चा करते हुए औपचारिक रूप से इस पद के लिए अपना आवेदन और दावा प्रस्तुत किया।

लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव का दिया हवाला

अपनी दावेदारी पेश करते हुए सोहेल काज़ी ने अपने लंबे राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि वे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में प्रदेश महासचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और यूथ कांग्रेस में भी उन्होंने सक्रियता से कार्य किया है। इसके अलावा, काज़ी कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश महासचिव के पद पर रहने के साथ-साथ साल 2023 से 2025 तक कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वे लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहकर संगठन हित में लगातार कार्य कर रहे हैं।

ADVERTISEMENT