रेलवे ग्राउंड पर दिखा TRO का 'पावर प्ले', दादा माहुरकर ट्रॉफी की विजेता बनी मनीष मीणा की सेना, DRM अश्विनी कुमार ने विजेता टीम को सौंपी चमचमाती ट्रॉफी, संदीप यादव चुने गए 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट
TRO's 'power play' was on display at the Railway Ground, Manish Meena's men emerged victorious in the Dada Mahurkar Trophy
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व दादा जे.जी. माहुरकर की स्मृति में भव्य अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आज रेलवे खेल मैदान पर समापन हुआ टीआरओ द्वारा दादा माहुरकर ट्रॉफी जीती गई।
फाइनल मुकाबले मे मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने विजेता टीम टीआरओ के कप्तान मनीष मीणा एवं टीम को दादा माहुरकर ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही सीनियर डीईएन समन्वय व स्पोर्ट्स सेक्रेटरी पीयूष पांडे, सीनियर डीईई टीआरओ महेश गुप्ता,मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व सेमीफाइनल में मुख्य अतिथि के रूप में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट, महेंद्र कटारिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद काकानी व अश्विन जायसवाल रहे।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया आरपीएफ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 111 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीआरओ ने 7 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य को प्राप्त कर मैच और टूर्नामेंट जीता। दारा सिंह मेन ऑफ द मैच रहे। संदीप यादव मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। बेस्ट बैट्समैन जेम्स, बेस्ट बॉलर राजेंद्र मीणा, बेस्ट फिल्डर राहुल सरोज रहे।

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर सचिन मिश्रा, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी,सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी व योगेश पाल, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत व शेख जमील,शाखा सचिव संजय कुमार,बापी चौधरी,अमित चौहान,हिमांशु पिटारे, गौरव ठाकुर, रविराज परिहार,मनोज खरे,सुमित गर्ग,युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, इमरान खान,दिनेश छपरी,राजेश माथुर,जयंत अग्रवाल,रवि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे l