रतलाम के पैराडाइज वैली में बड़ा हादसा: पिकनिक मनाने गए त्रिमूर्ति स्कूल के दो शिक्षक और छात्र पानी में डूबे, तीनों की मौत पैराडाइज वैली क्षेत्र में पिकनिक के दौरान मातम में बदली खुशियां
A major accident occurred in Ratlam's Paradise Valley: Two teachers and a student from Trimurti School, who had gone on a picnic, drowned, killing all three
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जावरा स्थित नीजी 'त्रिमूर्ति स्कूल' के विद्यार्थियों और शिक्षकों का एक दल छुट्टी का आनंद उठाने पैराडाइज वैली क्षेत्र पहुंचा था। 15 से अधिक छात्र और शिक्षक यहां पिकनिक मनाने एकत्र हुए थे। इसी दौरान पानी के गहरे कुंड में उतरने से दो शिक्षक और एक स्कूली छात्र अचानक गहराई में चले गए और डूब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई।
3 अन्य बच्चों को सुरक्षित निकाला गया, एक छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के वक्त मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि पानी में डूब रहे 3 अन्य बच्चों को ऐन मौके पर तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस दौरान प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक स्थानीय पत्रकार ने तत्काल मदद की और सदमे में आई एक छात्रा को अपने दोपहिया वाहन पर बैठाकर त्वरित इलाज व देखभाल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
दीनदयाल नगर थाना पुलिस जांच में जुटी, शवों को लाया जा रहा मेडिकल कॉलेज
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से तीनों मृतकों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया, जिन्हें अब पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया जा रहा है। मृतकों की पहचान विजय सिंह जी (शिक्षक, त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल), प्रिंस मोदी (छात्र, त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल) और हर्षित पाटीदार (छात्र, त्रिमूर्ति कॉन्वेंट स्कूल) से हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और स्कूल परिसर सहित पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। दीनदयाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगे आगे जैसे अपडेट मिलता जाएगा डेली जर्नल हिंदी न्यूज को अपडेट किया जाएगा।
ADVERTISEMENT

