नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का आभार
Newly elected BJP District President expressed gratitude to the Chief Minister and State President
नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष का आभार
डेली जर्नल हिंदी डेस्क
रतलाम, भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा नेतृत्व द्वारा पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व दिए जाने पर मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष का आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर उपाध्याय को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय द्वारा मंत्री चेतन्य काश्यप से सौजन्य भेंट
रतलाम, जिला भाजपा के पुनर्निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भोपाल में एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप से सौजन्य भेंट की। प्रदीप उपाध्याय ने पुष्पगुच्छ से मंत्री काश्यप का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, भाजपा नेता प्रवीण सोनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन भी उपस्थित थे।